• August 31, 2023

फूलन देवी के पैतृक गांव में किया गया उनकी प्रतिमा का अनावरण

फूलन देवी के पैतृक गांव में किया गया उनकी प्रतिमा का अनावरण
सपा नेताओं ने फूलन देवी की मां से मुलाकात कर किया गांव के विकास का वादा
 
कालपी। मंगलवार को पूर्व सांसद तथा दस्यु सुंदरी फूलन देवी की प्रतिमा का उनके पैतृक गांव शेखपुर गुढ़ा में प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं ने उनकी मां से मुलाकात कर गांव के विकास का भी वादा किया।
वैसे तो दस्यु सुंदरी से संसद तक का सफर तय करने वाली फूलन देवी अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। राजनीति ने उन्हें  शून्य से शिखर तक का सफर तय कराया है जिससे उनके गांव तथा उनकी बिरादरी का भी राजनीतिक रसूख बढ़ा है। हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी ने ही उन्हें अपनाया है और शायद इसी के चलते मंगलवार को पार्टी के नेता राजपाल कश्यप के निर्देश पर गांव आए सपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है। सूत्रों की मानें तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सपा नेता राजपाल कश्यप ने उनकी मां मूला देवी से बातचीत कर गांव तथा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर सपा की सरकार आने पर क्षेत्र के संपूर्ण विकास का वादा किया है। इस मौके पर युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, गांव के पूर्व प्रधान रामबाबू निषाद, तेजप्रताप यादव, दिनेश यादव देवकली सहित बड़ी संख्या में समाजवादी तथा बिरादरी के लोग मौजूद रहे।
 
 

Related post

Do it my way institute Empowering Youth Through Career-Focused Skill Training

Do it my way institute Empowering Youth Through Career-Focused Skill Training

In today’s competitive job market, practical skills and industry exposure have become more valuable than traditional classroom learning. Recognizing this shift, Do It My Way has emerged as a promising…
From Warmth to Wellness: How Nutribray Is Supporting Kangaroo Care and Early Nutrition in Shaping a Newborn’s First Days

From Warmth to Wellness: How Nutribray Is Supporting Kangaroo Care and Early Nutrition in Shaping a Newborn’s First Days

In modern neonatal care, advanced technologies such as incubators, monitors, and intensive monitoring play a critical role in supporting vulnerable newborns. Yet, one of the most effective evidence-based interventions for…
Socio Greek Launches Reddit and Quora Marketing Services to Support Authentic Brand Engagement

Socio Greek Launches Reddit and Quora Marketing Services to Support Authentic Brand Engagement

Socio Greek, a digital marketing agency, has launched Reddit and Quora marketing services designed to help brands engage with audiences through authentic, conversation-driven interactions. The move comes as consumers increasingly…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *